सोनभद्र

*शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोन पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार*

*विभिन्न मामलों में कार्रवाई, बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर एसडीएम ओबरा के न्यायालय में किया गया पेश*

कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कोन पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत नियमानुसार गिरफ्तार कर उपजिला मजिस्ट्रेट ओबरा के न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में निगाई गांव के मोहित (40), लवकुश (40), सुरेंद्र कुमार (18), संतोष कुमार (30) और हीरालाल (45) शामिल हैं। इसके अलावा कचनरवा के दिनेश यादव (50), बरहमोरी के विनय कुमार (30) और रविकांत (20), ससनई के रवींद्र (22) तथा आनंद (26) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक हवलदार पाल, उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, कांस्टेबल सूरज कुमार और कांस्टेबल कृष्ण यादव शामिल रहे।

SBN Live