अनपरा/सोनभद्र अनपरा प्रीमियर लीग सीजन 5 का दिन रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अनपरा कालोनी के आपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केंद्र मे प्रारम्भ हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता इ कुमार गौरव द्वारा फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर किया । विशिष्ट अतिथि के तौर पर परियोजना के क्रीड़ा समन्वयक सहायक अभियंता इ धर्मेंद्र कुमार, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता इ रोहित राय, अवर अभियंता इ धर्मेंद्र यादव, समाजसेवी राकेश यादव, अंतराष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय, ऑपरेटिंग क्लब के अध्यक्ष कृष्णा कुमार,सचिव सतेंद्र कुमार, सोनू पनिका, महबूब आलम, अम्पायर की भूमिका में कुलदीप, अंजनी, स्कोरर विनोद यादव उपस्थित रहे । पहले दिन कुल 5 मैच खेले गए जिसमे पहले मैच में अनपरा लायंस ने उर्जान्चल टाइगर्स को, दूसरे मैच में डिबुलगंज सुपरस्टार्स ने अनपरा रायल्स को, तीसरे मैच में रेनुसागर हिंदुस्तानी ने परासी सुपरकिंग्स को, चौथे मैच में औड़ीमोड़ इंडियंस ने ककरी महाराजा को, पांचवे मैच में काशीमोड़ चैलेंजर्स ने रेहटा वारियर्स को हराया ।
इस प्रतियोगिता में अनपरा क्षेत्र की कुल 10 टीमों का गठन किया गया है जिसमे कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे । प्रतिदिन 5-5 व 25 अक्टूबर को 10 मुकाबले खेले जाएंगे । 23 अक्टूबर से प्रारम्भ प्रतियोगिता जिसका फाइनल मुकाबला 1 नवम्बर को खेला जायेगा ।
अनपरा प्रीमियर लीग दिन रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
