सोनभद्र

नशे के सौदागरो पे चला सत्येंद्र राय का डंडा मादक पदार्थ तस्करी मे संलिप्त आरोपी की 23.86 लाख की सम्पत्ति किया फ्रिज

अनपरा/सोनभद्र नशे के सौदागरो पे चला सत्येंद्र राय का डंडा मादक पदार्थ तस्करी मे संलिप्त आरोपी की 23.86 लाख की सम्पत्ति किया फ्रिज।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एडिशनल एसपी मेविस टाक के निर्देशन एवं पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र राय एवं थानाध्यक्ष पिपरी अजय श्रीवास्तव ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे कारवाई किया है।

थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 20/2026, धारा 8/21, 27-ए/29 एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित आरोपी दीपक भारती पुत्र गुलाब भारती निवासी डिबुलगंज अनपरा की मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित धनराशि से अर्जित तेईस लाख छियासी हजार रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के अध्याय-V-A की धारा 68-एफ के अंतर्गत फ्रीजिंग आदेश के अनुपालन मे फ्रीज किया है। आदेश के अनुपालन में संबंधित आवासीय संपत्ति पर फ्रीजिंग आदेश का नोटिस विधिवत चस्पा किया गया।

SBN Live