डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी)
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर जवारीडाड़ से परासपानी के बीच रेणुकूट से राखड़ लोड कर डाला की ओर जा रहा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया घटना में हाइवा चालक घायल हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को परासपानी के समीप राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया जो विंध्य नगर से जौनपुर जा रहा था । घटना में हाइवा चालक बहुहरा मधुपुर निवासी उम्र लगभग 55 वर्षीय द्वारिका पुत्र ओमप्रकाश केविन में फंस कर घायल हो गया जिसे देख आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित केविन से बाहर निकलाकर इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी मौके पर पहुंची पीएचसी गुरमुरा की एम्बुलेंस से राहगीरों ने घायल ट्रेलर चालक को चोपन सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद हाइवा में लदा राखड़ वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर बिखर गया जिससे वह तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से उड़ने लग रहा है और सड़क पर अंधेरा छा रहा है जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
