सोनभद्र

जे ई संगठन का वार्षिक निर्वाचन संपन्न अशोक साहू अध्यक्ष व अनिल यादव सचिव बने

अनपरा/सोनभद्र राज्य विद्युत परियोजना जूनियर इंजीनियर्स संगठन (रा वि प जू इं) शाखा अनपरा का वार्षिक निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी इं नवीन चावला की देखरेख में अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में संगठन के संविधान के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर ई. अशोक साहू एवं सचिव पद पर ई. अनिल कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष पदों पर यथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई धीरेन्द्र कुमार चौबे , उपाध्यक्ष ई विजय चौरसिया , संगठन सचिव ई मनोज पाल, वित्त सचिव ई आशीष कुमार, प्रचार सचिव ई अमित कुमार एवं लेखा निरीक्षक ई मनीष सिंह निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों की भारी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव,आनंद पटेल,धर्मेंद्र रामकरण, अजय सिंह,सचिन कन्नौजिया, सोनू कुमार, ज्ञानेंद्र पटेल, अजित, कृपा शंकर शुक्ला,विष्णु देव झा,आवेश यादव , हरगोविन्द सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और सदस्यों के हितों की रक्षा हेतु संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live