सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक स्थित आटोमोबाइल दुर्गा पूजा समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई। भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया।
समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सेवा भाव को मजबूत बनाने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी सद्भाव, भाईचारा और सहयोग की भावना बढ़ती है। समिति का प्रयास रहता है कि धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सेवा कार्य किए जाएं। इस दौरान धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रंजन द्विवेदी, राम प्रसाद यादव, काके सरदार, अशोक तिवारी, जीएस भंडारी, विकास मिश्रा उर्फ मोनू सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आटोमोबाइल दुर्गा पूजा समिति ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
