सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज स्थित सवेरा होटल परिसर में रविवार की रात जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल, बादल कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर तथा हेलो किड्स सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में चौथा भव्य डांडिया नाइट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन, भगवान शिव-पार्वती का पूजन और आरती की गई। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे का जायसवाल यूथ क्लब के अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं विजेता जायसवाल ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुरारी गुप्ता और महिला थाना प्रभारी रीता यादव सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और आपसी एकता मजबूत करने का सराहनीय प्रयास हैं। नगर में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि जायसवाल यूथ क्लब समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को मजबूत बनाने के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।क्लब की महिला मंडल अध्यक्ष नीलम जायसवाल, कोषाध्यक्ष आशा जायसवाल एवं सीता जायसवाल ने महिलाओं से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। क्लब अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाकर एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर धरम चंद जायसवाल, चंद्र प्रकाश, पूजा सिंह, बादल केसरी, गुंजा जायसवाल, अर्चना जायसवाल, सुमन जायसवाल, विजेता जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, मोनिका जायसवाल, गीति जायसवाल, राजकुमारी जायसवाल, मधु जायसवाल, ज्योति जायसवाल, चंद्रप्रभा जायसवाल, विनय जायसवाल, पीके जायसवाल, मोहन जायसवाल, पवन जायसवाल, शक्ति जायसवाल, नीतिश जायसवाल, आशीष जायसवाल और विशाल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


