सोनभद्र (विकास द्विवेदी) डायट परिसर उरमौरा मे सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों का विवाह रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इनमें 216 हिंदू और नौ मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय दांपत्य जीवन का कामना किया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड सहित ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, मान सिंह और आलोक सिंह मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमे 64 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। उन्होने बताया कि जिले मे सामूहिक विवाह का अगला आयोजन 15 से 25 नवंबर के बीच प्रस्तावित है।

