सोनभद्र

लायंस क्लब के शिविर में 222 मरीजों की जांच, 72 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) लायंस क्लब राबर्ट्सगंज की ओर से प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में आयोजित होने वाला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित शिविर में 222 मरीजों की आंखों की जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क चश्मा और दवाएं वितरित की गईं, जबकि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 72 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया। शिविर का संचालन मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार और सुशील मिश्रा सहित टीम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सुशील पाठक, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह और पवन जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी और पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि लायंस क्लब कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस सेवा अभियान के तहत अब तक 4,869 मरीजों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है, जबकि 9,928 मरीजों की आंखों की जांच की गई है। क्लब का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद को आंखों के इलाज से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि क्लब नियमित रूप से इस तरह के सेवा कार्य करता रहता है। शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को जांच, चश्मा, दवा और आवश्यकतानुसार ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

SBN Live