सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र से धर्मवीर, रमेश,राम लखन,राम नरेश,नागेश्वर बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये गये।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषित सूची मे सोनभद्र जिले के छह नेताओं को स्थान मिला है। इससे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
घोषित सूची के अनुसार सोनभद्र से एससीएसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व विभाग संगठन मंत्री रामलखन सिंह, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ओंकार केसरी और रमेश मिश्रा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कार्यसमिति में जिले के नेताओं को स्थान मिलने से संगठन में सोनभद्र की भागीदारी बढ़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इन नेताओं के माध्यम से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
