दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी)
दुद्धी। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय कलकली बहरा प्रथम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रार्थना सभा का अवलोकन किया। बच्चों की अनुशासित सहभागिता, प्रार्थना एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की गतिविधियों को जानकारी लिया। उन्होंने बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा ऐसी गतिविधियों में नवीनता के समावेशीकरण को महत्व दियें। निरीक्षण के दौरान शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, छात्र उपस्थिति, शैक्षणिक अभिलेखों, परीक्षा पंजिका, प्रवेश पंजिका को प्रमाणित करने, प्रवेश फार्म की गाॅर्ड फाइल एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जाँच की। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यालय परिवार को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी, सरिता, अविनाश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
