सोनभद्र

अनिकेत लगातार दूसरी बार बने निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)-क्षेत्र के बारी गांव निवासी अनिकेत निषाद को निषाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का मंगलवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर वैष्णो मंदिर के समीप स्वागत किया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार उनके ऊपर विश्वास जताया है। पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस मौके पर बजरंगी,गोविंद,प्रदीप , राकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live