सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद में लगातार हो रही वर्षा और अन्य आपदाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त बोर्डों के राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। हालांकि, संबंधित विभागीय कार्यालय खुले रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सोनभद्र में बारिश और आपदा के मद्देनजर 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद