सोनभद्र

सोनभद्र के 1.68 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

म्योरपुर ब्लॉक सभागार में 180 किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत सोनभद्र जिले के एक लाख 68 हजार 645 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई। प्रत्येक पात्र किसान के खाते में 2,000 रुपये की किस्त भेजी गई।
देशभर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण म्योरपुर ब्लॉक सभागार में भी किया गया। यहां करीब 180 किसानों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इससे किसानों को खाद, बीज और खेती-किसानी से जुड़ी अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसान सम्मान निधि की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलती है और उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिलती है।
इस दौरान बीडीओ राम विशाल चौरसिया,एडीओ एग्रीकल्चर सहित कृषि विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live