दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी)
स्थानीय कस्बे के डीसीएफ कालोनी में एक सूने घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर में चोरी की इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पीड़ित वरुण यादव पुत्र त्रिपुरारी यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने नाना के घर एक ब्राह्मभोज में शामिल होने गए थे। जब वह कार्यक्रम से वापस अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के पीछे का ताला टूटा हुआ है। चोर घर के अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नगदी उठा ले गए। 20,000 रुपये नगद,दो सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी, कान का झुमका, दो साड़ियां, पैर का बिछिया चोरी हुई है। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक नही मिली है। मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी।
