सोनभद्र

जीजीआईसी में कैरियर गाइडेंस मेला एवं विज्ञान-गणित प्रदर्शनी का आयोजन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी ) पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में शनिवार को कैरियर गाइडेंस मेला व विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभा कुमारी यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी संतु सरोज रही। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य के कैरियर विकल्पों, उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और विज्ञान व गणित के क्षेत्रों में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा विज्ञान और गणित प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनकी अतिथियों और निर्णयकों ने जमकर सराहना की।
विद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अनिता गौड़, डॉ. प्रीति शर्मा, अर्चना, वर्षा, कुमारी गीता सहित विद्यालय का समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live