सोनभद्र

घर की बडे़र में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के पूर्वी बसूधा में कच्चे मकान की बडे़र में साड़ी का फंदा डालकर 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर लिया। युवक को लटकता देख परिजनों में मातम छा गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की रात पूर्वी बसुधा निवासी 30 वर्षीय शरद पठारी पुत्र राज नारायन का शव घर की बडे़र में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ देख उसके परिवार वालों का होश उड़ गया। रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची जंहा हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था उसका एक 5 वर्षीय एक बेटा भी है।वह बाहर से कमाकर दो महीने पहले घर आया था। शुक्रवार की शाम घर के सभी लोग खाना पीना खाकर सोने चले गए जब भोर में घर वालों की नींद खुली तो उसकी मौत का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live