अनपरा/सोनभद्र छत्तीसगढ़ निवासी ट्रांसपोर्टर का 35 टन सरिया हुआ गायब डिबुलगंज मे बेचे जाने का आरोप पुलिस जाच मे जुटी।
अंकित जायसवाल पुत्र रामानन्द जायसवाल निवासी जिन्दल रोड जगतपुर थाना सिटी कोतवाली रामगढ़ छत्तीसगढ़ का निवासी ने अनपरा थाना मे तहरीर दे बताया कि मै भारत स्टील भैया स्थान रोड मन्दर पारा जो जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में फर्म है इस फर्म मे मै मैनेजर का काम देखता हु। मैने वेद रोड लाइन्स
के ट्रान्सपोर्टर के माध्यम से वाहन सख्या CG04QX 6645 पर 35 टन सरिया भारत स्टील के फर्म से लोड कराकर कृष्णा स्टील मऊ आईमा इलाहाबाद के लिये भेजा था।
उपरोक्त सरिया जब निश्चित समय के अन्दर कृष्णा स्टील के पास नही पहुचा तो मैने वाहन के चालक रियाजउद्दीन से सम्पर्क करने लगा तो चालक ने बताया कि मेरी गाडी खराब हो गयी है इस तरह मुझे कई दिनों तक घुमाता रहा तथा बाद में अपना फोन बंद कर लिया तब मैने ट्रासपोर्टर आदेश द्विवेदी से सम्पर्क किया तो ट्रांसपोर्टर ने वाहन स्वामी सद्दाम पता अज्ञात पर सम्पर्क किया तो इधर उधर घुमाता रहा तथा टाल मटोल करने लगा तथा कहा कि परेशान न होईये सरिया पहुच जायेगा अब फोन बन्द कर लिया है 10 दिन बीत जाने के बाद सरिया अपने गन्तव्य स्थान पर नही पहुचा तो भुक्तभोगी को पता चला कि वाहन उरोक्त के चालक रियाजुद्दीन, सद्दाम, राजा बाबू जायसवल ने मिलकर सरिया डिबुलगंज अनपरा मे ले जाकर कही बेच दिया है। पुलिस भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाच मे जुट गयी है।
