सोनभद्र

संगीत इंद्रा डांस एवं फैशन शो सीजन-3 के ऑडिशन में सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी)संगीत इंद्रा डांस प्रतियोगिता एवं फैशन शो सीजन-3 के आडिशन में रविवार को सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। मुख्य अतिथि सपा जिला सचिव मंगल जायसवाल ने कहा कि सोनभद्र की प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का बड़ा मंच है। जिससे बच्चे अपनी पहचान स्वंय बना सकते हैं। प्रतियोगिता की संस्थापक श्वेता पांडेय ने बताया कि संगीत इंद्रा डांस प्रतियोगिता एवं फैशन शो सीजन-3 में आडिशन देने के लिए डिबूलगंज, अनपरा , डाला, राबर्टसगंज, चोपन, ओबरा , कोन, कनछ, रेनकोट, बभनी, सिंगरौली, वाराणसी , चंदौली, मिर्जापुर समेत विभिन्न जिलो के सायंकाल तक 85 बच्चों ने भाग लिया, आडिशन चल रहा है जो देर रात्रि तक समाप्त होगा। बच्चों के सेलेक्शन के पश्चात जल्द ही सेमी फाइनल का आयोजन किया जाएगा। संगीत इंद्रा डांस प्रतियोगिता एवं फैशन शो के निर्णायक (जज) की भूमिका में वाराणसी फैसन डिजाइनर आदिल खान, डांस कोरियोग्राफर अमित कुमार व संस्थापक स्वेता पाण्डेय रही। इस दौरान विशिष्ट अतिथि इन्दू शर्मा, पं मनोज शुक्ल, धरम मौर्या, रविन्द्र पाण्डेय, शूटिंग सत्या,जस्सी, विनित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रितिक शुक्ला ने किया।

SBN Live