कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने अमिलाधाम गरवान मार्ग पर बहदौरा झरिया के पास घेराबंदी कर 25 गोवंश बरामद किए तथा मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंश को क्रूरतापूर्वक हांककर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोन पुलिस टीम ने अमिलाधाम गरवान मार्ग पर बहदौरा झरिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके से कुल 25 गोवंश सकुशल बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामविचार पुत्र स्वर्गीय मनोहर, निवासी ग्राम बेलछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप मे हुई है। पुलिस ने इस मामले मे कोन थाना पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कारवाई शुरू कर दिया है।
