कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) आपरेशन मुस्कान के तहत इस समय खाकी लोगों के घर की खुशियां लौटाने के अभियान में लगी है। सबसे दिलचस्प बात यह कि इसमें खाकी को हमेशा सफलता मिल रही है और किसी न किसी मां के आंसू फिर से खुशियों के आंसू में बदल रहे है। इस आपरेशन के तहत खाकी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआये देते हैं तो पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी खाकी की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।
कोन क्षेत्र में लगभग 4 वर्षीय बच्चा लावारिस अवस्था मे घूमता हुआ मिला। बच्चा कम उम्र का होने के कारण अपना नाम पता एवं घर का पता बताने में असमर्थ था। थाना कोन पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे को संरक्षण मे लेकर उसके परिजन का तलाश प्रारंभ किया गया।
बच्चे के परिजनो की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा स्थानीय लोगों से मैनुअल पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ग्राम देवतन पहुंची। वहां बच्चे की फोटो दिखाकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्चा ग्राम देवतन निवासी सद्दाम हुसैन का पुत्र है।
परिजनो की पहचान एवं आवश्यक तस्दीक के उपरांत बच्चे को कोन एसएचओ अखिलेश मिश्रित ने सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने मासूम बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा सोनभद्र पुलिस एवं थाना कोन पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। वही बच्चा पाकर उनके परिजनो के आखो से अश्रु की धारा फुट पड़ी। साथ ही परिजनो ने अखिलेश मिश्रा को दुआये देते हुये साधुवाद दिया।
वही अखिलेश मिश्रा ने बातचीत मे बताया के आपरेशन मुस्कान के तहत हम लोगो को वैसे तो काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआयें देते हैं तो हम पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी पुलिस की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।
