सोनभद्र

मारपीट मामले मे चार आरोपी गिरफ्तार

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना से महज सौ मीटर दूर रात्रि भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल ग्राउंड मे प्रकाश गुप्ता पुत्र सियाराम गुप्ता निवासी ग्राम बूटबेड़वा को कार्तिक चंद्रवंशी पुत्र सीता राम चंद्रवंशी, संदीप यादव पुत्र सामोद यादव, युवराज कुमार गुप्ता पुत्र राजू प्रसाद गुप्ता,रहीस अंसारी पुत्र सुलेमान निवासी गण सलैयाडिह के मध्य पुरानी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया। जिसमे प्रकाश गुप्ता पुत्र सियाराम गुप्ता को मारपीट कर लहुलुहान कर घायल कर दिया। जिसमे बीच बचाव करने आए प्रिंस चंद्रवंशी पुत्र राजेश चंद्रवंशी, उमेश कुमार चंद्रवंशी पुत्र जय कुमार चंद्रवंशी निवासीगण सलैयाडिह को भी चोट आ गए। थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि प्रकाश गुप्ता उपरोक्त की लिखित तहरीर पर विपक्षीगणो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 131/26 धारा 109,115(2), 352 351 (3) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कारवाई की गई तथा आरोपियो को घर पकड़ के लिए जगह जगह दबिश के दौरान उक्त आरोपी सलैयाडिह ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली कोन विंडमगंज रेलवे अंडरग्राउंड सड़क मार्ग पर पकड़ा कर न्यायालय भेजा गया। इस अवसर पर एसआई रामधनी सिंह, सुनील राय तथा हेड कांस्टेबल महफूज, बिजेंदर गोड ,अंकित प्रसाद, ऐनुल हुदा मौजूद थे।

SBN Live