सोनभद्र

साइबर ठगी के 17 हजार पीड़ित के खाते मे वापस, कोन पुलिस की तत्परता से मिली राहत

कोन/ सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना की साइबर टीम ने सराहनीय कारवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के 17 हजार उसके बैंक खाते मे वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
पुलिस के अनुसार रामगढ़ निवासी रिंकू कुमार पुत्र मानिकचंद्र कनौजिया के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत की, जिसके बाद थाना कोन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और संबंधित बैंकों से पत्राचार कर ठगी की पूरी रकम 17000 सफलतापूर्वक उसके खाते में वापस करा दिया।
यह कारवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल नेतृत्व मे की गई। रकम वापस कराने में थाना कोन की साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों ने साइबर टीम की प्रशंसा की। टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल रोहित यादव और कांस्टेबल स्वधा सिंह शामिल रहे।
साइबर ठगी होने पर तत्काल करे शिकायत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live