सोनभद्र

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, व्यापारियों के साथ हुई बैठक

दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखने के निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

विंढमगंज /सोनभद्र(सुमन गुप्ता)

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम करीब चार बजे थाना परिसर में थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल, स्थानीय व्यापारियों एवं ग्राम प्रधान के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने व्यापारियों से अपील की कि दीपावली के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखें। दुकानों के सामने और गलियों के ऊपर लगे प्लास्टिक के तिरपाल हटवा दें, ताकि किसी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर बचाव कार्य में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
उन्होंने व्यापारियों को निर्देशित किया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थानों पर ही करें तथा ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखें। बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। त्योहार के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में पुलिस पिकेट स्थापित करने, प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। थाना निरीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, ग्राम प्रधान दिनेश प्रसाद यादव, सुजीत कुमार, समर गुप्ता, भोला प्रसाद यादव, बाबूलाल पासवान, इंद्रमणि कुशवाहा, गरीब पाल, लखन कुमार, रामचंद्र, ईश्वरी प्रसाद गुप्ता, श्रीखंड चौबे, मनोज कुमार गुप्ता, विकास जायसवाल, पप्पू यादव, मुकेश गुप्ता, राम प्रसाद यादव, राकेश, संजय कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, अरविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live