सोनभद्र

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मून स्टार इंग्लिश स्कूल के छात्र नंदगोपाल ने हासिल किया तृतीय स्थान

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

जनपद सोनभद्र के पिपरी में आयोजित जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता (बेंच प्रेस) में मून स्टार इंग्लिश स्कूल, म्योरपुर के कक्षा 12 के छात्र नंदगोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में नंदगोपाल ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। उनका शारीरिक वजन 59.4 किलोग्राम रहा तथा उन्होंने बेंच प्रेस में 80 किलोग्राम वजन उठाकर तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक मृणाल रोशन श्रीवास्तव ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि, “हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के मैदान में भी वे अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। नंदगोपाल की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिले। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेगा।”

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा ने भी छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपप्रधानाचार्या प्रियंका सिंह एवं प्रधानाध्यापिका विनम्रता मिश्रा ने नंदगोपाल की मेहनत, लगन और खेल भावना की सराहना करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय परिवार ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भावना विकसित करते हैं। नंदगोपाल की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

सभी ने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के पीटी शिक्षक रामाशंकर सहित दीपक, अविनाश, मुरली मनोहर, रोहित, सौरभ पांडे, अभय सिंह, जया सिंह, कुसुम, वंदना, श्रृद्धा , श्रेष्ठा, निधि, रीता, ज्योति, सुनीता, आशा आदि विद्यालय परिवार के तमाम शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live