डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला नगर क्षेत्र में संचालित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग तीन सौ बच्चे शामिल होंगे।
इसमें जिले के बाल वैज्ञानिक अपने शोध और नवाचार पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक संजय मिश्रा और प्रभारी जिला आयोजन समिति राजेश यादव ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नवाचार का प्रयोग और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट में चयनितों को पुरस्कार प्रदान करना है उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने आसपास की स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके वैज्ञानिक समाधान पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इनका मूल्यांकन उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े सदस्यों की जिला अकादमिक समिति करेगी।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता और अनुसंधान क्षमता विकसित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला स्तरीय आयोजन हेतु उक्त विद्यालय को चयन करना नगर के लिए गर्व की बात है इस आयोजन से बच्चों में एक अच्छा संदेश जाएगा।
सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल वैज्ञानिक प्रोजेक्ट का होगा प्रस्तुतीकरण
