सोनभद्र

दुद्धी के झारोखुर्द गांव में ट्रक, टीपर और बोलेरो की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झारोखुर्द गांव मे दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां आमने सामने ट्रक, टीपर और बोलेरो की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घायलों को अस्पताल और युवक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस राहत कार्य में जुट गए। तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई जिसकी मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं की जा रही हैं। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर लगा लंबा जाम और अफरा-तफरी का माहौल को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live