म्योरपुर/सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने की। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने कहा कि दीपावली और छठ महापर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक हैं। सभी लोग इन पर्वों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही बिना पुष्टि के किसी भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। क्षेत्र में कहीं भी कोई समस्या या विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति,राम नरेश जायसवाल,सुभाष यादव, जगनारायण, सुजीत अग्रहरी, अनिल अग्रहरी , अजय अग्रहरी,सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
