म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में बुधवार की सुबह एक 21 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, कुसुम्हा गांव निवासी दीपक पुत्र ओमप्रकाश (21) ने बुधवार की सुबह करीब सात बजे अपने घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर तक युवक को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की सूचना म्योरपुर थाने को दी गई।
सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। जवान बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
घर के बड़ेर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम