सोनभद्र

यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने भरी हुंकार

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) यूजीसी कानून वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को श्री हरिशंकर मंदिर असनहर के प्रांगण में सवर्ण समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सवर्ण समाज में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अपनी अपनी बात रखी।
शनिवार को सवर्ण समाज की सम्मेलन में उपस्थित जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने कहा कि यूजीसी काला कानून है, इससे युवाओं का भविष्य खराब होगा।कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। संपन्न परिवार आरक्षण का लाभ ले रहा है और गरीब परिवार इससे वंचित हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज इसके लिए लडेगा अगर जरूरत पड़ी तो हमलोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर सरकार की नींद खोलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज हमेशा देशहित,समाज, राष्ट्रहित में हमेशा आगे रहा है। इसके पहले रामदेव तिवारी, युगल किशोर चतुर्वेदी, सोना बच्चा अग्रहरि,अमरकेश सिंह, शिवकुमार सिंह, बृजकिशोर पांडेय ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।इस मौके पर कामेश्वर प्रसाद तिवारी, चंद्रदेव पांडेय, विष्णु कांत दुबे, अगस्त मुनि तिवारी, प्रमोद कुमार दुबे, राजेश्वर सिंह, रामप्रकाश पांडेय, नंदलाल पांडेय, राकेश कुमार सिंह, सुजित दुबे, उत्कर्ष द्विवेदी, सत्यनारायण तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरदेव पांडेय ने किया।

वक्ता रामदेव तिवारी, सोना बच्चा अग्रहरि,अमरकेश सिंह,युगुल किशोर चतुर्वेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live