बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी ग्राम पंचायत के सड़क टोला निवासी के घर से बाहर बंधी भैंस और पड़िया सुबह खूंटे पर गायब मिली यह देखकर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।बताते चले कि भैंस चोरी की यह पहली घटना नहीं है इसके पूर्व में भी 21 जुलाई को इकदिरी निवासी बलिराम की भैंस और 2 सितंबर को मुंगाडीह निवासी उमाशंकर की भैंस और पड़िया चोरी हो गई पुलिस को सूचना दिया गया लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं मिला ।सड़क टोला निवासी बलबीर ने बताया कि 24 सितंबर की रात्रि घर के बाहर भैंस और पड़िया बाँधी गई थी और जब सुबह दिखावटी खूंटे से गायब मिली।काफी खोजबीन किए लेकिन कही पता चला।बलबीर ने बभनी पुलिस को घटना की जानकारी देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए हैं ।भैंस चोरी की घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है लोगों का कहना है कि भैंस चोरों का एक गिरोह बना है जो क्षेत्र में भैंस चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलीं है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
घर के बाहर बंधी भैंस और पड़िया गायब
यह भी पढ़ें: