सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) श्री बालाजी महाराज फिल्म प्रेजेंट निर्देशक ए के गुप्ता आस्था, शक्ति, संस्कार, समर्पण एक प्रेरणादायक कहानी त्यया, तपस्या और समाज सेवा की महामंडलेश्वर (जिला सोनभद्र) हिन्दी शार्ट फिल्म ग्रैंड रिलीजिंग मुहूर्त स्थान एसएसएस होटल डाला वैष्णो मंदिर के बगल में सम्पन्न हुआ।
गौरतलब है कि निर्मित हिन्दी शार्ट फिल्म महामंडलेश्वर का भव्य मुहूर्त एवं प्रीमियर प्रदर्शन एसएसएस होटल, डाला वैष्णो मंदिर के बगल में आयोजित किया गया।यह फिल्म सनातन धर्म, तपस्या, समाज सेवा और नारी शक्ति के संघर्ष एवं प्रेरणा की एक सच्ची तथा प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार महामंडलेश्वर सोनभद्र , हिंदी शॉर्ट फिल्म ग्रांड रिलीजिंग मुहूर्त के अवशर पर एसएसएस होटल डाला में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री श्री सरितानन्द गिरी (निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार) ने सबका आभार ब्यक्त किया।
इस विशेष अवसर पर थानाध्यक्ष चोपन गोपाल गुप्ता, डाला चौकी इंचार्ज, बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनीधि राजन सिंह, अजीत गुप्ता,मनोज तिवारी, संजय श्रीवास्तव, मनोज सिंह राणा, शशी चौबे,अशोक कन्नौजीया, बिन्दु गिरी, साधना पाण्डेय, सुमन पटेल सेंकड़ों लोग उपस्थित थे।
शार्ट फिल्म महामंडलेश्वर का हुआ उद्धाटन सम्पन्न- सरिता गिरी