सोनभद्र पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा शक्तिनगर कृष्णशिला महदिया सिगरौली ओबरा डैम रेलखंड का एवं विभिन्न कोल साईडिंगो का निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा इस रेलखंड के मध्य स्थित पुल-पुलियों, ओएचई एवं रेलवे ट्रैक का संरक्षा की दृष्टिकोण से जायजा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे साइडिंग पर किसी भी प्रकार की खामिया पाई गई तो कारवाई की जाएगी।
इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा एनटीपीसी विंध्याचल एवं सिंगरौली के अधिकारियों के साथ सुगम माल परिवहन तथा खदानों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की गयी ।
महाप्रबंधक महोदय द्वारा एनटीपीसी विंध्याचल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध माल परिवहन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में माल ढुलाई की कार्यक्षमता बढ़ाने, परिचालन को सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षित माल परिवहन को और सुदृढ़ करने से जुड़े बिंदुओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा कृष्णशीला स्टेशन एवं पॉइंट क्रॉसिंग का निरीक्षण कर वहां की परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात महाप्रबंधक द्वारा महदिया कोल साइडिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साइडिंग में माल लदान एवं परिचालन व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा सुरक्षित एवं सुचारु माल परिवहन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत नॉर्दन कोलफील्डस लिमिटेड, सिंगरौली के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोयला परिवहन, माल ढुलाई की सुगमता, परिचालन दक्षता तथा सुरक्षित एवं निर्बाध माल परिवहन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई।
महाप्रबंधक द्वारा सिंगरौली स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही ओबरा डैम स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की रेल परिचालन व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षित, सुगम एवं कुशल रेल परिचालन के साथ-साथ माल परिवहन की क्षमता एवं कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।