सोनभद्र

कचनरवा मे दुर्गा पूजा को लेकर बैठक भव्य आयोजन का निर्णय

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कचनरवा (नेरूइयादामर) गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर मे दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक मे गांव के गणमान्य नागरिको, समिति के पदाधिकारियो, सदस्यो एवं ग्रामीणो ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा एवं समारोह श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक मे पूजा स्थल की साफ सफाई, साज सज्जा, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद वितरण सहित अन्य तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति में अयोध्या प्रसाद को अध्यक्ष, नरेश यादव को उपाध्यक्ष, अनुप चन्द्रवंशी को कोषाध्यक्ष, जयमंगल सिंह को उपकोषाध्यक्ष, दीपक जायसवाल को संरक्षक तथा निर्मल कुमार को व्यवस्थापक बनाया गया। वहीं रामअधार सिंह को महामंत्री, अमरदेव गिरी को सचिव, अनिल कुमार पाण्डेय को उपमहामंत्री, विजय माधव को उपसचिव, प्रेम सिंह को उपसंयोजक, राजनाथ यादव को मुख्य सलाहकार, वचन सिंह को उपसलाहकार, गोपाल यादव को उपसंरक्षक, मोतीलाल चं० को व्यवस्थापक प्रमुख तथा मनोज यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ ही सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने ग्रामीणों से आयोजन को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
बैठक में ग्रामीणों में दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं से भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में सभी ने मां दुर्गा के पूजा समारोह को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live