वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) साली साहिबा को भगा ले जाने वाला जीजा को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं
अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मे एडिशनल एसपी महोदय ऋषभ रुणवाल के नेतृत्व मे क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय चौरसिया द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 124/2026 धारा 87,351(2),352 BNS से सम्बन्धित आरोपी प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा निवासी ग्राम कनेटी शाहगंज द्वारा अपनी साली निवासी रायपुर को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला जीजा आरोपी प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा निवासी कनेटी शाहगंज को डोरिया चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। पूर्व मे अपहृता साली की बरामदगी की जा चुकी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया
2 एसआई अजय पाण्डेय
3 का अखिलेश कुमार
