सोनभद्र

इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ जबरन पाइप बेचने का लगाया आरोप

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सोमवार को उस समय भारी हंगामा और नाराजगी देखने को मिली, जब एलपीजी सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को जबरन 200 मे नया रेगुलेटर पाइप थमाया जाने लगा। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर मनमानी और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया।
उपभोक्ता चंदन कुमार मौर्या ने कहा कि गैस सिलेंडर लेने आए थे और उनके पास पहले से ही सही हालत में पाइप मौजूद हैं। लेकिन एजेंसी कर्मचारियों द्वारा यह शर्त रखी गई कि बिना 200 रुपये का यह अतिरिक्त सामान खरीदे सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
उपभोक्ता शौकत अली ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर इस तरह का अतिरिक्त बोझ डालना पूरी तरह से गलत है। मना करने पर कर्मचारी अभद्रता करते हैं और सिलेंडर देने से साफ इंकार कर देते है। कारवाई की मांग करते हुए उपभोक्ता चंदन कुमार व चंदन मौर्य ने उक्त घटना की सूचना डायल 112 को दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने डायल 112 पुलिस से कहा कि अवैध वसूली पर लगाम लगाई जाए। पुलिसकर्मियो ने इंडेन गैस वितरण कर्मचारी से जबरजस्ती करने पर मना करते हुए सिर्फ सिलेंडर वितरण को कहा। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने बिना पाइप का ही सिलेंडर उपलब्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live