सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक सवार के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव मे एक ही बाइक पर तीन सवार युवक पैदल टहल रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें घायल वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र डोमन प्रसाद निवासी जाबर की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक ही बाइक से तीन युवक पतरिहा गाँव से दुद्धी आ रहे थे। उसी दौरान जाबर गांव में बैरियर के समीप पैदल घर जा रहे अधेड़ वीरेंद्र को विपरीत दिशा में बाइक सवार बुरी तरह से रौंद दिया। जिसमें घायल अधेड़ बीरेंद्र को सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल बाइक सवार सुधीर पुत्र अशर्फी, दिलीप पुत्र सुरेश पतरिहा महुली को हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि एक बाइक सवार फरार हो गया। दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतक परिजनों ने बताया कि बिरेन्द्र उर्फ गुड्डू मजदूरी का काम करता था। बीते अप्रैल में अपनी एक बिटिया की शादी किया था। शाम को गांव में कुछ लोगों के साथ टहल रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार ने बुरी तरह से टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live