सोनभद्र

सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से चुने गए सदस्य

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन के सफल आयोजन को लेकर हाल ही में रामलीला मंचन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी रामलीला के भव्य और सुचारू संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से महंत पंडित देवेन्द्र मिश्र डायरेक्ट सुरेंद्र मिश्र मैनेजर कमलेश सिंह कमल विशेष सहयोगी हरिहर यादव बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चुने गए। महंत पंडित देवेन्द्र मिश्र एवं डायरेक्टर सुरेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रामलीला का मंचन पूर्ण निष्ठा, भव्यता और धार्मिक मर्यादा के साथ किया जाएगा। मैनेजर कमलेश सिंह ‘कमल’ और विशेष सहयोगी हरिहर यादव ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा दर्शकों की सुविधा का पूर्ण ध्यान रखने का संकल्प जताया। बैठक में समिति के अन्य सदस्य, वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live