सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा बाल बाल बचा चालाक

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा बाल बाल बचा चालाक

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में पानी टैंकर लेकर अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें चालक बाल बाल बच गया। बताया जाता है कि चालक अनिल कुमार निवासी पुनर्वास कालोनी अमवार ट्रैक्टर में पानी का टैंकर लेकर गांव में ही जा रहा था। उसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित हुई और बुरी तरह से पीछे खिंचकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर व पानी टैंकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को हल्की चोट लगी। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live