— घंटों कार्य वहिष्कार के बाद इओ के आश्वासन पर वापस लौटे काम पर
डाला/सोनभद्र( जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग से काम करने वाले सफाई कर्मचारियों समेत सुपरवाइजर व वाहन चालकों ने बुधवार की सुबह कार्य वहिष्कार कर शहिद स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कि ठेकेदारों द्वारा पिछले 14 माह से उनके पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड की धनराशि खाते में नहीं भेजी जा रही है।
कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों ने बताया की नगर पंचायत में पूर्व की कार्यदाई संस्था माधव इंटरप्राइजेज एवं वर्तमान में कार्य कर रही संस्था एसएस इंटरप्राइजेज के ठेकेदारों द्वारा कई कर्मचारियों का लगभग डेढ़ वर्ष तो कुछ कर्मचारियों का एक वर्षों से पीएफ का पैसा नहीं जमा हो रहा है इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने पर वह बताते हैं कि आप लोग भरोसा रखो जांच कर उपलब्ध करा दिया जाएगा कर्मचारियों ने 5 दिन के भीतर पीएफ नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही। बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में नपं में एसएस इंटरप्राइजेज के अधीन 36 सफाई कर्मी व सुपरवाइजर , चालक ,कंप्यूटर आपरेटर ,हेल्पर ,चौकीदार
समेत कुल 72 कर्मचारी आउटसोर्सिंग में कार्यरत हैं। छः माह पूर्व यह सभी माधव इंटरप्राइजेज के अधीन काम कर रहे थे अब एसएस इंटरप्राइजेज के अधीन कार्य कर रहे हैं पिछले ठेकेदार द्वारा आठ माह का व वर्तमान ठेकेदार द्वारा छः माह का वेतन से काटी जाने वाली राशी संबंधित खाते में नहीं जमा कराई गई है।कर्मचारियों ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी की राशि उनके वेतन से हर महीने काटी जाती रही है, लेकिन संबंधित खातों में जमा नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की मगर, हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला।
पूर्व के ठेकेदार ने पीएफ उनके खाते में जमा किए जाने का दिखाया चालान
मौके पर पहुंचे माधव इंटरप्राइजेज के ठेकेदार पंकज ने वंहा उपस्थिति सभी कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें अवगत कराया कि पैसा जमा किया गया है जिसका चालान रशीद भी हमारे पास उपलब्ध है हो सकता है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण अभी तक आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचा हो पता करके जल्द ही इस समस्या का समाधान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर वापस चले गए।
टेक्निकल दिक्कत के कारण खाते में नहीं पहुंची पीएफ की धनराशि
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है संबंधित ठेकेदार से वार्ता हुई है पैसा तो जमा हुआ है लेकिन टेक्निकल दिक्कत के कारण आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के खाते में पैसा शो नहीं कर रहा है महज तीन चार माह का पीएफ ही ऐसा है जो उनके खाते में नहीं शो कर रहा है। इस दौरान राजा, सुमित ,धर्मेंद्र, रवि ,सनी कुमार ,इशु, संजय, विशाल, अखिलेश ,विजय राम ,सोनू कुमार ,बादल, श्याम ,रोहित, उपेंद्र, राजेश, राजेंद्र राम ,विजय, अनिल, सूरज ,मन्नु ,जितेंद्र कुमार ,मनोज पासवान, महेश, राम, प्रसाद ,अक्षय कुमार, राजकुमार, अजय ,दीपक, विशाल ,प्रभू आदि मौजूद रहे।
