बभनी (अजीत पांडेय)आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग ने आम जनमानस एवं दुर्गा पूजा समितियों को विद्युत सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विद्युत उपकेंद्र बभनी के अवर अभियंता महेश कुमार ने सभी दुर्गा पूजा समितियों को निर्देशित किया है कि पूजा पंडालों का निर्माण विद्युत लाइनों, बिजली के खंभों एवं ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी पर ही कराएं।उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व विद्युत सुरक्षा निदेशालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही पंडालों का निर्माण एवं आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके।अवर अभियंता महेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित दुर्गा पूजा समिति की होगी। उन्होंने सभी समितियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्युत सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें।
दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान, अवर अभियंता ने दी चेतावनी।
