अनपरा/सोनभद्र कारवा गुजर गया धूल का गुबार देखते रहे अनपरा मोड़ से औड़ी तक धूल ही धूल।
गंतव्य सोसायटी के सुमित मित्तल ने बताया कि अनपरा मोड़ से लेकर औड़ी मोड़ तक धूल ही धूल है। जनता त्राहिमाम कर रही है नगर पंचायत कुंभकर्णी नींद मे सो रहा है सभासद को कोई मतलब नही है। क्षेत्र मे धूल का अंबार है लेकिन इन्हे इससे कोई मतलब नही है सभी मौन है। उन्होने कहा कि को योगी आदित्यनाथ महाराज की छवि को धूमिल करने की पुरजोर कोशिश है यहां के जन प्रतिनिधियो के द्वारा कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नही है जो इस उड़ती धूल में टैंकर से पानी छिड़काव कराकर आम जनमानस को लाभ पहुचाये।
बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क पर चलना दूभर हो जा रहा है इतना धूल उड़ रहा है कुछ दिखाई नहीं देता है उन्होंने उन्होने सभासद, नगर पंचायत पर इस आम जन समस्या पर ध्यान आकृष्ट करने करने का मांग किया है।
