सोनभद्र

रौनियार समाज की बैठक में एकजुटता पर जोर, 7 अक्टूबर के राज्याभिषेक समारोह में जुटने का आह्वान

आरंगपानी के झरईल टोला में हुई बैठक, जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने का निर्णय

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में गुरुवार को शिक्षक संतोष कुमार रौनियार के आवास पर रौनियार समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के साथ आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य के राज्याभिषेक दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष रामसहाई रौनियार तथा विशिष्ट अतिथि महामंत्री डॉ. राजू कुमार गुप्त मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव प्रसाद रौनियार ने की। मुख्य अतिथि रामसहाई रौनियार ने कहा कि महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर 7 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रौनियार समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू कुमार गुप्त ने समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना होगा। सामाजिक एकता के साथ समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और सम्मान के लिए प्रभावी ढंग से अपनी बात रख सकता है।
बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य के राज्याभिषेक दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और उन्हें समारोह में पहुंचने के लिए प्रेरित करने पर भी सहमति बनी।
इस दौरान पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद रौनियार, सत्यदेव प्रसाद रौनियार, सोहर लाल गुरुजी, महादेव प्रसाद रौनियार, रामबली प्रसाद रौनियार, विवेकानंद रौनियार, अवधेश प्रसाद रौनियार, राजकिशोर रौनियार, रामेश्वर प्रसाद रौनियार, गोकुल प्रसाद रौनियार, अखिलेश कुमार रौनियार, रघुवर दयाल रौनियार, डॉ. कर्मदेव प्रसाद रौनियार, युवा समाजसेवी डॉ. राजू कुमार गुप्त, विंध्याचल प्रसाद रौनियार, कामेश्वर प्रसाद रौनियार, जोखू प्रसाद रौनियार, दिनेश कुमार रौनियार सहित दर्जनों समाज के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live