पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी पुलिस ने 1.5 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टाक एवं पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।
पिपरी पुलिस टीम द्वारा 2 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा XUV वाहन एवं 02 मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी द्वारा पुलिस चेकिंग से बचने के उद्देश्य से वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाया गया था।
पिपरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियो की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर मुर्धवा से करीब 2 किमी आगे एक महिन्द्रा XUV वाहन पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोक लिया गया।
वाहन मे सवार दोनो व्यक्तियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ एवं नियमानुसार वाहन की तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट के नीचे एवं डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेटों में कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 186/2026 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
आरोपी से पूछताछ मे पता चला कि उन्हे उड़ीसा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था जिसके एवज में उन्हें ₹20,000-₹20,000 प्रति चक्कर देने की बात कही गई थी। आरोपी ने बताया कि इससे पूर्व भी वे एक दो बार गांजा पहुंचा चुके हैं।
ओडिशा से गांजा लेकर महोबा के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपा दिया था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से वाहन पर अलग अलग नम्बर प्लेट का प्रयोग किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. उमेश अहिरवार पुत्र राम मनोहर अहिरवार, निवासी बजरंग चौक, गांधीनगर, थाना कोतवाली महोबा, जनपद महोबा
2. महिपाल पाल पुत्र इन्द्रपाल पाल, निवासी कबरई, थाना कबरई, जनपद महोबा
बरामदगी का विवरण
• 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा (195 पैकेट)।
• महिन्द्रा XUV वाहन।
• 02 अदद नम्बर प्लेट।
• 02 मोबाइल फोन।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. जितेन्द्र सरोज रेणुकूट चौकी इंचार्ज।
3. हे का अमित सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
4. हे का मोहन खरवार, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
5. हे का रामाश्रय यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
6. हे का शिवबदन राम, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
7. हे का शंकर लाल, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
