सोनभद्र

एनडीपीएस एक्ट में वांछित 26 वर्षीय आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

म्योरपुर-बभनी पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, दो मामलों में था वांछित

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर और बभनी पुलिस की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ म्योरपुर और बभनी थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बभनी व थानाध्यक्ष म्योरपुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए जडूड़ू पात्रा उर्फ दुखित मलिक (26) पुत्र भीमा मलिक, निवासी सुंगापांगा, थाना टीकावली, जनपद कंधमाल, ओडिशा को गुच्छापाड़ा थाना क्षेत्र, ओडिशा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 77/2025, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस तथा धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र और मुकदमा अपराध संख्या 105/2025, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मामलों में आरोपी वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज थाना म्योरपुर, उपनिरीक्षक तौफीक खान थाना बभनी, कांस्टेबल सुनील कुमार थाना बभनी तथा कांस्टेबल मनोज कुमार थाना म्योरपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live