सोनभद्र

पानी की किल्लत को देखते हुये सभासद सुमित सोनी ने समाज कल्याण मंत्री को सौपा ज्ञापन

अनपरा/सोनभद्र पानी की किल्लत को देखते हुये सभासद सुमित सोनी ने समाज कल्याण मंत्री को सौपा ज्ञापन।

सुमित सोनी ने कहा कि मेरे वार्ड में लगभग 250 परिवार आज भी हर घर नल योजना के लाभ से वंचित हैं। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस वार्ड के लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की आवश्यकता है, उसी वार्ड से मात्र लगभग 50 मीटर की दूरी पर पानी की टंकी स्थित है, लेकिन इसके बावजूद यहां के लोगों के घरों में नल से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

एक तरफ पानी की टंकी और दूसरी तरफ पानी के लिए परेशान जनता यह स्थिति दीपक तले अंधेरा वाली कहावत को चरितार्थ करती है।

वार्ड वासियो को पेयजल के लिए दूर दूर तक जाना पड़ता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की महत्वपूर्ण हर घर नल योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाना है, लेकिन हमारे वार्ड के सैकड़ों परिवार अभी भी इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे है।

इस संबंध मे मेरे द्वारा पूर्व मे संबंधित अधिकारियो को कई बार अवगत कराया गया है तथा नगर पंचायत की बैठकों में भी लगातार इस जनसमस्या को उठाया गया है लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नही हो सका है।

उन्होने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान मे लेते हुये संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live