सोनभद्र

असनहर में नव युवक दुर्गा पूजा समिति बनी

कार्यक्रम की रूपरेखा तय, 11 अक्टूबर को कलश यात्रा और प्रतिमा स्थापना होगी

बभनी सोनभद्र (अजित पांडेय)

बभनी विकास खंड के असनहर स्थित श्री हरि शंकर मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के लिए नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। गुरुवार शाम हुई बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों का चुनाव हुआ और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

11 अक्टूबर को कलश यात्रा, कलश स्थापना और प्रतिमा स्थापना की जाएगी। दुर्गा पूजा के दौरान पर्दे पर रामायण का प्रदर्शन होगा। प्रतिमा विसर्जन के दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों में रामलल्लू दुबे, भोला कश्यप (प्रबंधक); सतीश पांडेय (अध्यक्ष); प्रहलाद बियार (उपाध्यक्ष); अभय पांडेय, राजू देव पांडेय (सचिव); परमेन्दर कश्यप (कोषाध्यक्ष); विजय बियार (उप कोषाध्यक्ष); संतोष बियार, सच्चितानंद कश्यप, छोटू बियार, लालचंद, अभिषेक कश्यप (व्यवस्थापक) शामिल हैं।

बैठक में अंगद कश्यप, राजकुमार, राजाराम प्रजापति, अक्षय प्रजापति, दीपक कश्यप, सुनील कश्यप, प्रदीप कश्यप, प्रकाश दुबे, आदित्य पांडेय, तिलक बियार, दयाराम बियार, मोती चंद्र पांडेय और ओम पांडेय सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live