सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। विद्यालय परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रामशंकर दुबे, प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव एवं कलस्टर प्रधानाचार्य अश्वनी पांडेय ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर देश और समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। प्रबंधक रामशंकर दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव ने कहा कि सत्य, अहिंसा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को जीवन में अपनाना ही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ऋचा पाण्डेय, अर्चना द्विवेदी, रीति अग्रहरी, पल्लवी सिन्हा, पुष्पलता वर्मा, ममता श्रीवास्तव, दीक्षा पाण्डेय, अजय पाण्डेय, पवनेन्द्र शुक्ला, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
गांधी शास्त्री जयंती पर एमवीएम स्कूल में राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
