सोनभद्र

ट्रैन से कटकर युवक की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गाँव मे रेलवे ट्रैक के पटरी पर ट्रैन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि विंडमगंज थाना क्षेत्र के सुनील पुत्र विजय अपने गांव से खजूरी गांव में बारात आया हुआ था। सभी बाराती वापस घर चले गए। गांव के लोगों ने युवक को खोजने में जुट गए। शनिवार की तड़के रेलवे ट्रैक डाउन की ओर से जा रही ट्रेन से कटकर शव क्षत विक्षत हालात में पड़ी हुई थी। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक युवक के पास किपैड मोबाइल मिला। जिससे सम्पर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live