घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) सोनभद्र मे रियल स्टेट कारोबारी की गला घोंट हत्या किये जाने की आशंका पुलिस जाच मे जुटी।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में 62 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ओम प्रकाश भारद्वाज की बीती रात गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक मूल रूप से वाराणसी के रघुनाथपुर गांव के निवासी थे और पिछले 6 वर्षों से घोरावल में रहते थे।बताया गया कि ओम प्रकाश रियल एस्टेट का कारोबार करते थे।
उनके दोनों पुत्र विकास और आकाश पिता के कहने पर धुरकरी स्थित हनुमान मंदिर गए थे। रात में पिता ने फोन पर कारोबारी मित्रों के आने की बात कहकर दोनों को मंदिर पर ही सोने को कहा। सुबह घर लौटने पर पिता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। गले पर दबाने के निशान पास में खून लगा कपड़ा और रस्सी के टुकड़े मिले है। हत्या को सुनियोजित माना जा रहा है क्योंकि विद्यालय परिसर का सीसीटीवी और बिजली कनेक्शन रात मे बंद था वही मृतक के मोबाइल से काल डिटेल भी डिलीट मिली है। जिस मकान में शव मिला है। उसी बिल्डिंग मे एक स्कूल किराए पर संचालित है।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा ने पहुचकर मामले की जांच मे जुट गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है पीएम व फारेंसिक रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के पुत्र विकास ने हत्या की आशंका जताते हुए कारवाई का मांग किया है।